प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लेटबाड़ी गांव में शनिवार देर शाम मामूली सी बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है लेटबाड़ी निवासी अनिता देवी अपने बेटे कृष्णा साहा एवं अमित साहा के साथ सड़क पर ठेला रखकर गिट्टी चुन रहा था, ठीक उसी दरमियान पगला मिया खेत से धान ला रहा था बीच में ठेला देख उन्होंने ठेला को उल्टा दिया फिर दोनों में कहा सुनी होने लगी इतने में अचानक रमजान,रमजान की मां, पत्नी एवं पगला मिया ने अनिता देवी, कृष्णा साहा, अमित साहा को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया।सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीनों घायलों का डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया गया। वहीं अनिता देवी की स्थिति को देखते हुए उन्हें पाकुड़ रेफर कर दिया गया। मारपीट की घटना सुनकर लिट्टीपाड़ा पुलिस लेटबाड़ी गांव पहुंचकर फिलहाल पगला मिया को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई हैं।





