Search

May 16, 2026 6:59 am

शत प्रतिशत मतदान को लेकर अभाविप ने चलाया जागरुकता अभियान

एस कुमार

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शत-प्रतिशत को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. अभाविप के सदस्यों ने नगर के हाटपाडा व हरिजन टोला में घर- घर जाकर लोगों के बीच मतदाता जागरूकता की पर्ची बांटकर उनसे मतदान करने की अपील की. वही जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने कहा कि पूरे राजमहल लोकसभा क्षेत्र में अभाविप लोकतंत्र के महापर्व को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मना रही है. इसके तहत अलग -अलग टोली बनाकर कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित कर रहे हैं. उन्होंने हर एक वोट जरूरी होता है, पंक्ति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी परिषद पूरे जिले में हर आयु के लोगो से मिलकर मतदान के प्रति जागरूक कर रहे है। मौके पर जीत साहा, बिक्की राय, अभिजीत सेन, राजा, अपूर्बो राणा, जीत सेन, माणिक घोष सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!