हमने पिता तुल्य मार्गदर्शक खोया: आदित्य
पाकुड़: झामुमो के नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। वे गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनके पैतृक गांव पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।आदित्य तिवारी ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज के संघर्ष और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने कहा कि गुरुजी उनके लिए पिता तुल्य थे और उनके मार्गदर्शन ने हमेशा संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा दी।उन्होंने यह भी कहा कि गुरुजी के जाने से झारखंड की राजनीति में जो रिक्तता आई है, उसे भर पाना असंभव है। उनका जीवन आदर्श और प्रेरणा का स्रोत रहेगा।





