Search

May 16, 2026 5:27 pm

कुत्तों के आतंक से भयभीत ग्रामीण, पीछे से हमला कर कई लोगों को किया जख्मी।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में लोग आवारा कुत्तों की आतंक से परेशान है। कब कौन और कहां इन आवारा कुत्तों का शिकार बन जाए कहना मुश्किल है। प्रखंड के अलग अलग गांवों में इन आवारा कुत्तों ने राह चलते लोगो पर पीछे से हमला कर अपना शिकार बनाया है। इस दौरान कुत्तों का समूह ने प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में मंजू मुर्मू मोंगला बांध के तारापद पाल, नोनी गोपाल पाल, पाचु मियां, संग्राम पाल वहीं पलीयादाहा गांव के दुलार सोरेन को पीछे से हमला कर जख्मी कर दिया है। सभी घायलों को स्वजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया जहां सभी का प्राथमिक उपचार कर जरूरी एंटी रेबीज वैक्सीन दिया गया अचानक कुत्तों का काटने से प्रखंड में भय का माहौल है। इन सभी लोगो को कुत्तों ने शिकार बनाया है। शांत मिजाज वाले कुत्ता आखिर अचानक क्यों बेकाबू हो गए हैं ये जांच का विषय है और इनसे आमलोग कैसे सुरक्षित रहे यह विचार करने की जरूरत है । डॉ भरत भूषण भगत एवं डा सफीउल उल्ला ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया में शुक्रवार को कुत्ता काटने जख्मी मरीजों को ईलाज किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!