Search

October 11, 2026 11:00 pm

आजसू पार्टी का हेमंत सरकार पर हमला, युवाओं और छात्रों के जीवन से खेलने का आरोप।

मईया सम्मान योजना के कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा करने के लिए स्कूली छात्रों की पढ़ाई बाधित, महिलाओं के साथ वादाखिलाफी का आरोप

सतनाम सिंह

आजसू पार्टी के पाकुड़ जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के युवाओं और छात्रों के जीवन के साथ खेल रही है सरकार। उन्होंने कहा कि मईया सम्मान योजना के कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा करने के लिए स्कूली छात्रों की पढ़ाई बाधित की गई, जिसका जिम्मेदार कौन होगा? अलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं के नाम पर जमीन निबंधन शुल्क को मात्र 1 रुपये में करने की योजना को बंद कर दिया, जो कि एनडीए सरकार द्वारा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दे रही है, जो कि जेएमएम के मैनिफेस्टो में 2000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। आलम ने कहा कि हेमंत सरकार ने महिला बैंक की स्थापना और महिला थाना की स्थापना का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ कई बड़ी घटनाएं घटी हैं, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। आलम ने कहा कि आजसू पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाधित होगी, अगर सरकार ने युवाओं और छात्रों के जीवन से खेलना बंद नहीं किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!