Search

October 25, 2026 3:23 pm

अखाड़ा समिति ने रामनवमी को लेकर बैठक आयोजित की।

बैठक में रामनवमी महोत्सव पर सर्वसम्मति से अखाड़ा सह शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

रामकुमार भगत

पाकुड़: नगर के रेलवे कालॉनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति की एक बैठक प्रेमचंद साह की अध्यक्षता में मंगलवार की रात संपन्न हुई। आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी शोभा यात्रा रेलवे कॉलोनी से होते हुए नगर थाना तक जाएगी इसी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव पर सर्वसम्मति से अखाड़ा सह शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। अखाड़ा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहा ने बताया कि यात्रा सह अखाड़ा 2 बजे दिन रेलवे कॉलोनी से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रेमचंद साहा ,अशोक मंडल, रूपेश राम, सोहन मंडल, हिसाबी राय सुशील शाह, महावीर भगत, मुरारी मंडल,दीपक राम ,जीतू सिंह, रॉकी राम, सानू रजक,कपिल सिंह, राजेश तूरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!