Search

May 4, 2026 9:17 am

आलमगीर आलम ने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यक्रम को बताया दिखावा, कहा – जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास।

आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को आलमगीर आलम ने बताया चुनावी स्टंट, कहा – सरकार दौड़ती कम है और हांफती ज्यादा है

बजरंग पंडित

आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को दिखावा बताया है। उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए गए थे, लेकिन एक साल बाद भी हजारों आवेदन फाइलों में दबे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह नीति केवल जनता को मूर्ख बनाने के लिए है। आलमगीर आलम ने यह भी कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम का मकसद केवल चुनावी लाभ उठाना है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार दौड़ती कम है और हांफती ज्यादा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!