Search

September 8, 2026 10:27 pm

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।

पाकुड़िया प्रखंड के बन्नोग्राम मंडल अंतर्गत फुलझिंझरी शक्ति केंद्र में सोमवार को भाजपा की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू मौजूद रहीं। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा विभिन्न जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रधानमंत्री के सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पंचायत और बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में एसआईआर समेत अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मौके पर दुर्गा मरांडी, प्रमुख कालिदास मरांडी, बृजमोहन चौबे, साधन झा, तपन मंडल, हृदयानंद भगत, विजय भगत, उमेश साह, अजय भंडारी, अभिमन्यु भंडारी, गोमस्ता हेम्ब्रम, उमाशंकर सिंह, सुशांत, गौतम साह, अमित कुमार यादव, दीपक साह, कार्तिक पाल, जुलिन टुडू, लाल बाबू मिर्धा, निरंजन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20260907 wa00028630561119624933837
img 20260907 wa00033921468421364256261

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!