सत्ताधारी दल के नेता और ठेकेदारों ने जम कर लूटा झारखंड को : आलमगीर आलम
राजकुमार भगत
पाकुड़। प्रखंड अंतर्गत चेंगडांगा, सीतापहाड़ी, नशीपुर, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाकर ताला मरांडी के समर्थन देने की अपील की। आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा की 10 सालों तक सांसद रहे विजय हंसदा लोगों से दूर-दूर रहे। जनता ने अगली बार भी मौका दिया। किंतु इस बार नहीं। उन्होंने कहा कि गौरतलब है कि यह पूरा क्षेत्र पत्थर के उत्पादन और व्यापार से जुड़ा हुआ क्षेत्र है ।आवादी का एक बड़ा हिस्सा का जीविका का साधन रहा है। पिछले वर्षों में यह खदान और क्रशर बंद कर दिए गये थे। बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। परंतु उन्होंने भी किसी प्रकार का मदद नहीं किया। जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा आप लोगों की से दूर रहने वाले और समस्याओं को अनदेखी करने वाले प्रत्याशी को भी आप लोग भी इस बार अनदेखी करें। मौके पर जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी आहमादुल्ला, जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष बादशाह शेख, पंचायत अध्यक्ष सोफीकुल, एजाज अहमद, अजहारुल, सामसुल हक, कोषाध्यक्ष सफिकुल शेख, हबीबुल, सारुल, सामसूल, अब्दुल्ला, नूर इस्लाम, मैमूर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।





