Search

October 25, 2026 6:31 pm

एएलएमटी को मिला सैद्धांतिक व ईवीएमए-वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने क्रमवार ईवीएम – वीवीपैट की बारिकियों से सभी को कराया अवगत,निर्वाचन सामग्री,मतगणना एवं चुनाव परिणाम जारी करने का भी दिया प्रशिक्षण।

स्वराज सिंह

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष,पारदर्शी,सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार में ईवीएम – वीवीपैट का सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने की। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि वे मतदान कार्मिकों की भांति ईवीएम – वीवीपैट संचालन में पूर्ण रूप दक्षता हासिल करें। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में या ईवीएम संचालन में जो भी शंका हो उसका तत्काल समाधान करा लिया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू व निर्बाध रूप से सम्पन्न कराया जा सकें। उन्होंने विभिन्न प्रपत्रों, प्रक्रियाओं के साथ ही ईवीएम का हैण्डसऑन एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण लेने को कहा ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मियों को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू,सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने,खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में शार्ट विडियो एवं पीपीटी के द्वारा विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया।

img 20240401 wa00118797323851422416920

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!