स्वराज सिंह
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के द्वारा और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के नेतृत्व में दूध एवं दूध से बने वस्तुओं में मिलावट खोरी पर कार्यवाही एवं जागरूकता हेतु पाकुड़ उपायुक्त को एक आवेदन पत्र सौंपा गया । एफएसएसएआई के अनुसार देश भर में लगभग 70% दूध के नमूनों को मिलावटी पाया गया। कुछ राज्यों में तो 100% दूध के नमूने एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित दूध मनको के नही थे । ऐसे में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आवेदन पत्र में यह मांग की है कि जिले में फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन होनी चाहिए । दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु फ्लाइंग स्क्वायड का गठन होना चाहिए जिसमें एक प्रतिनिधि ग्राहक संगठन का भी शामिल हो । जिले में सैंपल की जांच हेतु प्रत्येक प्रखंड स्तर पर प्रशासन की ओर से एक निशुल्क ओपन टेस्टिंग सेंटर होना चाहिए । जिले में पर्याप्त फूड इंस्पेक्टर नियुक्त किया जाए जिससे त्वरित कार्रवाई की जा सके।





