Search

October 10, 2026 11:56 pm

पाकुड़ में आंगनबाड़ी बच्चों को सोमवार से शनिवार तक मिलेगा अंडा, कुपोषण को कम करने का निर्देश,सीडीपीओ।

बजरंग पंडित

पाकुड़: जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सोमवार से शनिवार तक अंडा देने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक में लिया गया। इस पहल से बच्चों को कुपोषण से बचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के लिए मातृ वंदना योजना और सावित्री बाई फुले किशोरी योजना की जानकारी भी दी गई है। बैठक में सीडीपीओ सविता कुमारी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के तहत 18-19 वर्ष के अब तक मात्र 850 आवेदन कार्यालय को प्राप्त है। उन्होंने सेविकाओं से कहा कि कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराएं। इसके अलावा, पोषण वाटिका सभी केंद्र जहां जमीन उपलब्ध है, वहां शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सविता कुमारी ने आगे कहा कि सेविकाओं को मातृ वंदना योजना की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने सभी सेविकाओं को पांच-पांच गर्भवती महिलाओं का आवेदन आनलाइन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी योजना में पाकुड़ प्रखंड लक्ष्य से काफी पीछे है। इस योजना का लक्ष्य 10,233 है। इसमें अबतक 7000 आवेदन जमा हुआ है। लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि छूटे लोगों का आवेदन भरवाकर उसका आनलाइन इंट्री कराए। ताकि भुगतान किया जा सके। इस निर्णय से आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वस्थ और पोषणयुक्त आहार मिलेगा और उनका शारीरिक व मानसिक विकास होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!