प्रशासन की नाक के नीचे से हो रहा है गौ तस्करी प्रशासन मौन
जितेंद्र कुमार यादव
हिरणपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव के रास्ते धड़ल्ले से हो रही है पशु तस्करी, और फल फूल रहा है तस्करी का काला कारोबार । प्रशासन के लाख प्रयास करने के बावजूद पशु तस्कर बेखौफ़ होकर प्रशासन के नाक के नीचे से पशु तस्करी का काला कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं। हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों से इन दिनों पशु तस्करी का कारोबार जोरों से चल रहा है । हिरणपुर प्रखंड के गोपालपुर, रानीपुर, जामपुर तारापुर आदि क्षेत्र तस्कर के लिए सेफ जोन बना हुआ है एवं माफिया सभी संभावित रास्तों से बेखौफ होकर आसानी से मवेशियों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल ले जाते हैं। इस कार्य में प्रशासन अंकुश लगाने में विफल दिख रहा है, जबकि रोजाना चल रहे हैं पशु तस्करी में ऐसी कोई सफलता हिरणपुर प्रखंड पुलिस के हाथों नहीं लग रही है, जिससे यह साफ पता चल रहा है कि रोजाना हो रहे पशु तस्करी में खाकी और प्रशासन के बीच मामा भांजा का खेल चल रहा है, तभी तो गौ तस्कर आसानी से अपना काम निकाल लेते हैं, और प्रशासन मौन रहते हैं।






