Search

May 10, 2026 12:44 pm

पाकुड़ में एआईएमआईएम की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

सतनाम सिंह

शहर के पुराना टाउन हॉल में एआईएमआईएम के द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष शमसाद आलम,प्रदेश सचिव डॉ नसीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई तरह के संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए गये. साथ ही संगठन को मजबूत करने की बात कही गयी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा का जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हुआ है.आज भी यहां समस्या ही समस्याएं है. इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम दलित, पिछड़ा की पार्टी है. पाकुड़ में बिजली सुविधा ठीक नही है. शहरी जलापूर्ति योजना वर्षों से ठप पड़ी है. योजना पिछले दस साल से कछुआ चाल चल रहा है. इलाके में गर्मी के दिनों में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पानी की दिक्कत होती है. पहाड़ी इलाके में लोग झरना, तालाबों पानी पीते हैं. सड़कों का हाल बदतर हो चुका है. स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी नहीं है. ऐसे में मरीज इलाज के लिए जाते है तो बंगाल रेफर कर दिया जाता है. सोनाजोड़ी जिला अस्पताल सिर्फ और सिर्फ रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पाकुड़ जिला के तीनों विधानसभा में एआईएमआईएम पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।

img 20240721 wa01013063923560253551896

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!