Search

May 16, 2026 1:23 am

सहायक व्यय प्रेक्षक ने महेशपुर विधान सभा अंतर्गत विभिन्न चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

एस कुमार

01 राजमहल लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक श्री श्रीधर गडेला के निर्देशानुसार मंगलवार को महेशपुर के सहायक व्यय प्रेक्षक सह नोडल पदाधिकारी, व्यय समीक्षी कोषांग, पाकुड़ नरेश चंद्र के द्वारा महेशपुर विधान सभा अंतर्गत विभिन्न चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सोनारपाड़ा चेकपोस्ट, दमदमा, रद्दीपुर स्थित कदमडंगा चेकपोस्ट, राधानगर चेकपोस्ट एवं गणपुरा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। सभी उपस्थित मजिस्ट्रेट को अच्छे से वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में महेशपुर वीएसटी एवं पाकुड़िया एफएसटी टीम को अच्छे से कवर करने का निर्देश भी दिया गया ताकि कार्यक्रम में होने वाले व्यय को अकाउंटिंग टीम अच्छे से कैंडिडेट के छाया प्रेक्षण रजिस्टर में व्यय को दर्ज कर सकें।

img 20240528 wa00269107006724543980797

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!