Search

April 25, 2026 11:39 pm

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर थाना के समीप सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने मुख्य सड़क में जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता के अभाव में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं निरन्तर हो रही है। जिससे जानमाल की नुकसान हो रही है। दो पहिये वाहन में सवारी करने पर हेलमेट अवश्य लगाए। वही वाहनों में सवार सभी को हेलमेट आवश्यक है। बाइक को तेज गति से न चलाये। तेज गति के कारण ज्यादातर दुर्घटनाएं हो रही है। वही चार पहिये वाहन की सवारी करने पर सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करे। वाहनों में सवारी करने पर ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करे। सड़क सुरक्षा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक की जा रही है।मौके पर एएसआई रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!