Search

October 7, 2026 11:20 am

मतदान को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार साप्ताहिक हाट में हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा प्रशासन द्वारा अलग अलग शिविर आयोजित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। वही लोगो को मतदान को लेकर शपथ दिलाई गई। सरकारी मवेशी हाट परिसर में बीडीओ टुडु दिलीप के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जहाँ काफी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा बैनर , पोस्टर थामे लोगो से मतदान की अपील किया। उधर जबरदहा पंचायत अंतर्गत दामिन डाक बंगला परिसर में लिट्टीपाड़ा प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में आंगनवाड़ी सेविकाएं उपस्थित थी। जो मतदान की लोगो से मतदान की अपील करते हुये रैली निकालते हुए हिरणपुर बाजार का परिक्रमा किया। वही शत प्रतिशत मतदान को लेकर लोगो को शपथ दिलाई गई। बीडीओ हिरणपुर ने बताया कि इस बार लक्ष्य रखा कि मतदान की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि करना है। इसको लेकर सभी मतदाताओं को जागरूक की जा रही है।इस अवसर पर पशु चिकित्सक डा. कलीमुद्दीन अंसारी , बीपीआरओ कैसी दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!