Search

October 12, 2026 11:38 am

डांगापाड़ा चौक पर जल्द लगेगा बेरियर, निषिद्ध कोयला डंपरों और अवैध वाहनों की होगी सख्त रोक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): विभागीय रूप से निषेध करने के बावजूद कोयला डंफरो का परिचालन डांगापाड़ा पथ में निरन्तर जारी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा बेरियर लगाने की पहल की जा रही है। विभाग के द्वारा हिरणपुर सहित मोहनपुर , डांगापाड़ा पथ में कोयला डंफरो की परिचालन में रोक लगाई गई है। इसके बावजूद रविवार को काफी संख्या में डंफरो को मोहनपुर , डांगापाड़ा होते हुए परिचालन करते देखा गया। खाली डंफरो की तेज गति के कारण क्षेत्र के लोग काफी भयभीत है। जहां कभी भी दुर्घटना घटने की अंदेशा बनी हुई है। इसके अलावे अवैध रूप से मवेशी लदे वाहनों का भी परिचालन इस पथ से हो रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिना माइनिंग चालान के पत्थरों की ढुलाई भी की जा रही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बेरियर लगाने की तैयारी की जा रही है। जिससे कि निषिद्ध वाहनों की परिचालन को रोका जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!