Search

September 26, 2026 11:05 am

खाद दुकान का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को खाद की बढ़ते कीमत एवं कालाबजारी को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं बीडीओ डॉ.सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड के हटियापड़ा के मोतीलाल भगत के खाद दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए एवं कहा कि जो मूल्य है उसी पर किसानों को बीज देना है । किसी भी प्रकार की कालाबजारी बढ़ते दाम की शिकायत मिलती है तो आवश्यक करवाई किया जाएगा ।दुकान में डैशबोर्ड में कीमत अंकित करना भी अनिवार्य है । किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया तथा बीज बेचने का सख्त निर्देश दुकानदारों को दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!