Search

May 16, 2026 8:05 am

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जेएसएलपीएस कर्मियों के साथ बीडीओ ने की बैठक।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस कर्मियों के साथ एक बैठक किया गया इस बैठक में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु सूचीबद्ध तरीके से जानकारी दिया गया और यह भी जानकारी दिया गया कि सरकार बनाने का अधिकार जनता का है और यही 5 साल में एक बार वोट देकर सही सरकार चुनने का अधिकार होता है इसलिए सभी को वोट देना है जिसमें जागरूकता करने और BLO से संपर्क कर अब्सेंट, शिफ्टेड, और मृत्यु का प्रपत्र भरने तथा पर्ची वितरण करने में सहयोग करने की जानकारी दिया गया तथा यह भी बताया गया कि जो बुजुर्ग मतदाता तथा दिव्यांग मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे उसके लिए ऑटो की व्यवस्था की जाएगी और जेएसएलपीएस के बीपीओ राजीव जी द्वारा जानकारी दिया गया कि सभी बूथ में एक केडर को लगाया गया है उस बूथ में और चार अन्य केडर रहेंगे लेकिन मुख्य एक केडर रहेंगे जहां पर सभी का कार्य मतदान के दिन मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु डोर टू डोर सभी से संपर्क कर मतदान करवाएंगे और 10 से 15 बूथ पर जेएसएलपीएस के स्टाफ सुपरवाइजर का काम करेंगे जिसमें सामुदायिक समन्वयक परिमल यादव, टिंकू कुमार मंडल, अंशुमन शाह, विश्वनाथ मंडल तथा आईपीआरपी लक्ष्मी मुर्मू, अमित कुमार तथा प्रणव कुमार गुप्ता एवं बिएपी तुलसी गुप्ता को नामित किया गया है यह सभी का काम रहेगा बूथ में वोट जहां पर कम प्रतिशत मतदान हो रहा हो वहां पर सभी से लाइनअप कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु डोर टू डोर केडर द्वारा विजिट कर मतदान करवाना अंत में जेएसएलपीएस जिला कार्यालय से आए हुए विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि वोट देना सभी का अधिकार है पहले आप लोग वोट देंगे और गांव के सभी दीदी और भैया जिनका 18 वर्ष से ज्यादा उम्र हो उन्हें प्रेरित करेंगे और यह भी बताएं कि जहां पर 90% से ज्यादा वोट होगा उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी बुथ से एक-एक एक्टिव जेएसएलपीएस द्वारा गठित सखी मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!