Search

October 16, 2026 12:30 pm

बीडीओ ने मनरेगा, आवास सहित पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

सुस्मित तिवारी।

हिरणपुर( पाकुड़) घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने सभी पंचायत के रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता के साथ योजना में प्रगति का समीक्षा किया। मनरेगा अंतर्गत बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायत सचिव सर्वे के आधार पर वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान की स्वीकृति तीन दिनों में करे तथा योजना में कार्य कराकर ससमय पूर्ण करें। इसी प्रकार बिरसा हरित ग्राम योजना में पीट फिलिंग का कार्य प्रारंभ करें तथा घेराबंदी का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि ससमय पौधारोपण किया जा सके। सभी रोजगार सेवक को दो दिनों के अन्दर एबीपीएस तथा रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन रिजेनरेट का कार्य शत् प्रतिशत करें अन्यथा उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी कनीय अभियंता को वित्तीय वर्ष 21-22 एवं पूर्व की लंबित योजनाओं को पूर्ण करते हुए एम आई एस में बंद करने की कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। साथ ही अबुआ आवास में प्रगति करने तथा पेंशन सर्वे का कार्य पूर्ण करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया गया। मौके पर जेएस एस संजीव कुमार, बीपीओ ट्विंकल चौधरी, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी जेम्स मरांडी, कनीय अभियंता प्रेम टुडू, रीना मुर्मू, परेश भारती सहित सभी रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

img 20240719 wa0010964663729543970910

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!