प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) थाना क्षेत्र के दराजमाठ गांव के समीप बुधवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने अनाधिकृत रूट से चलने वाले एक कोयला डंफर को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16एच 1403 पाकुड़ से बीजीआर का कोयला खाली कर मोहनपुर डांगापाड़ा,दराजमाठ होते हुए अमड़ापाड़ा जा रहा था ठीक दराज माठ के समीप बीडीओ ने रोक कर लिट्टीपाड़ा पुलिस को सौप दिया। बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि अनाधिकृत रूट पर चलने के कारण एक कोयला डंफर को जब्त किया गया है। आगे डीटीओ को सूचना कर दिया गया है।





