40 गाँवो में होगी कालाजार दवा की छिड़काव।
सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़): बीडीओ दिलीप टुडू ने सोमवार को प्रखंड के बागशिशा गांव में कालाजार कीटनाशी छिड़काव कार्य का शुभारम्भ किया। वही इसको लेकर गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। जहाँ अंचलाधिकारी मनोज कुमार भी शामिल हुए। कालाजार उन्मूलन को लेकर हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा , बागशिशा , नारायनदिह , कालाझोर , बरमसिया , देवपुर , खजुरडांगा , रानीपुर सहित 40 गाँवो में छिड़काव किया जाना है। जो एक अप्रैल से 15 मई तक चलेगी। इसको लेकर पांच छिड़काव दल का गठन किया गया है। छिड़काव कार्य 9401 घरों में करने का लक्ष्य रखा गया है। बीडीओ व सीओ के नेतृत्व में पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ ने बताया कि सभी चयनित गाँवो में छिड़काव कार्य की जाएगी। इसमे सम्बन्धित गांव के शिक्षक , आंगनवाड़ी सेविका , जेएसएलपीएस कर्मी , स्वास्थ्य सहिया व पंचायत जन प्रतिनिधियों को इसको लेकर सहयोग करना आवश्यक है। वही पीसीआई के समन्वयक मो. अनीस ने बताया कि बालू मक्खी से यह बीमारी फैलता है। इसको लेकर कच्चे मकानों के दरारों में अवश्य ही छिड़काव कराना चाहिए। वर्ष 2023 में हिरणपुर प्रखंड में कालाजार से ग्रसित 10 मरीज सामने आया था। इस वर्ष पोखरिया व हरिनडूबा में दो कालाजार से ग्रसित व्यक्ति की इलाज की जा रही है। बीते वर्ष किये गए रात्रि चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक की गई है। जिसकारण छिड़काव कार्य सुगम रूप से हो रहा है। इस मौके पर एटीएस श्रीनाथ , ग्राम प्रधान प्रेम मुर्मू , पिरामल के किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।






