Search

October 25, 2026 9:32 am

मेला देख लौट रहे बाइक चालक दुर्घटना का हुआ शिकार,दोनो की मौत।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा – थाना क्षेत्र अमड़ापाड़ा, सिंगारसी मुख्य पथ पर रविवार को मन्डरो गांव के समीप बाइक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक में सवार होकर गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के सिमडीपाड़ा गांव से बाघापाड़ा गांव मेला देखने के लिए आ रहे थे। बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक पर सवार बुधना पहाड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल जलया पहाड़िया (27) नजदीकी सीएचसी केंद्र अमड़ापाड़ा में इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दिया गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर मृत बुधना पहाड़िया के परिजनों ने शव को घर ले कर चले गए। वहीं जलया पहाड़िया की घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती होने की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सीएचसी पहुँच कर मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया। मृतक की एक दुधमुंहा बेटी अनिता पहाड़िन है। मौके पर एसआई अरुण कुमार राम, दिलीप बास्की, अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!