राजकुमार भगत
पाकुड़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती जिलेभर में राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रुप में धूमधाम के साथ मनाया गया।
*भाजपा मंडल अध्यक्ष* पंकज कुमार साह के नेतृत्व में पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा जी के आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। जिसमे मुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव,प्रसन्न शंकर मिश्रा आदि उपस्थित थे।
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ* द्वारा राजापाडा स्थित कालीबाड़ी शाखा मैदान में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।
*जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी* के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्वाहन 11:30 बजे बिरसा मुंडा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, जिला प्रवक्ता मोहम्मद मुख्तार हुसैन, प्रदेश सचिव सेमिनूल इस्लाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन प्रवेज, पियारूल इस्लाम आदि कार्यकर्ताओं ने मलयार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
*झारखंड मुक्ति मोर्चा* के जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर श्री यादव ने कहां की भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक रहे हैं जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी की शुरुआत में ना केवल झारखंड बल्कि देश में बसने वाले आदिवासी समाज की दशा एवं दिशा को बदलकर नए सामाजिक और राजनीतिक युग की नींव रखी। अंग्रेज के काले कानून को चुनौती देकर बार-बार ब्रिटिश साम्राज्य को संचय में डाल दिया। उन्होंने धरती की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो महिला नेत्री जूली खिष्टमुनी हेंब्रम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष , नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा सचिव उमर फारूक, सुशीला देवी नूर आलम सुशीला हेंब्रम तनवीर आलम दयानंद भगत आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद* के विश्वविद्यालय संयोजक बम भोला उपाध्याय की नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया एवं भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
*राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी* के जिला अध्यक्ष सह राजमहल लोकसभा चुनाव प्रभारी रंजीत कुमार सिंह द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावे विभिन्न समाजसेवी संगठन एवं विद्यार्थी संगठन के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया गया एवं उनकी प्रतिमा पर मलयार्पणकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।






