सुदीप कुमार त्रिवेदी
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा पाकुड़ की एक बैठक जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता तथा जिला प्रभारी अमित सिंह एवं पाकुड़ विधानसभा प्रभारी निवास मंडल के उपस्थिती में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विषयों एवं भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर गहन चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने अपने ऊर्जावान संबोधन में कहा कि वर्तमान हेमन्त सोरेन की ठगबंधन सरकार के झूठे वादें एवं लूट खसूट के नीतियों को युवा, महिला, दलित, किसान, आदिवासी, गरीब एवं हर वर्ग के लोग अब अच्छी तरह जान चुकी है। इस सरकार के अब केवल करीब सौ दिन ही बचे हैं। हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं संगठन के कमल निशान के नेतृत्व में जनता के सुझावों से तैयार होने जा रही भाजपा के संकल्प पत्र को धरातल पर उतारने एवं हर वर्ग के समुचित विकास को सुनिश्चित करने हेतु आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिला प्रभारी अमित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस ठगबंधन हेमन्त सरकार के द्वारा भाजपा के खिलाफ फैलाये जा रहे सभी भ्रमित बातों का भले कुछ बुरा असर हमें बीते लोकसभा चुनाव के परिणामों में देखने को मिला है, परन्तु यह भी सत्य है कि इन सबके बावजूद न केवल तीसरी बार सबसे अधिक सीटों पर भाजपा को जनता का अपार स्नेह एवं आर्शीवाद मिलने के साथ नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन स्वर्णिम इतिहास रचे, बल्कि इस परिणाम ने भाजपा को और भी मजबूत किया है एवं देश को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए और शक्ति के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी संगठन है जो राष्ट्र प्रथम एवं विश्व बंधुत्व की भावना को चरितार्थ करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूत, आत्मनिर्भर एवं विकसित देश बनने के दिशा में तेजी से गतिशील है, जिसे कोई ताकत अब और रोक न पाये, इसके लिए हमसबकों मिलकर एवं पूरी ताकत के साथ यह सुनिश्चित करना है। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास एवं सबका विकास के मूल मंत्र के साथ हमें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी जो जन-जन की पार्टी है, जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।मंच पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं सुफल मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलु भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष देवीधन टुडू एवं विवेकानंद तिवारी, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयसेन बेसरा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू के साथ उक्त बैठक में अजजा मोर्चा प्र0का0स0 दानियल किस्कु, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिवेदी एवं सोमनाथ घोष, पाकुड़ विधानसभा विस्तारक संतोष, भाजपा नेता विश्वनाथ भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मो0 मुस्ताक राजा, नेत्री श्रीमती शाबरी पाल, जिला परिषद सदस्य श्रीमती पिंकी मंडल, अम्बिका राय चौधरी आदि जिला एवं मंडल के विभिन्न सम्मानित पदाधिकारीगण/कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।






