Search

May 10, 2026 3:21 pm

खुलेगा ताला खिलेगा कमल की रणनीति के साथ भाजपा ने की बैठक

राजकुमार भगत

राजमहल लोकसभा क्षेत्र में खुलेगा ताला, खिलेगा कमल के रणनीति के साथ भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा सहसंयोजक अनुग्राहित साह के गरिमामय उपस्थिति एवं भाजपा नवीनगर मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा नवीनगर मंडल समिति की बैठक ग्राम खोट्टापाड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हर मतदाता से सम्पर्क कर उन्हें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों और महिलाओं के लिए किये गये एवं आगे किये जानेवाले विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों के साथ आदरणीय मोदीजी के विकसित भारत बनाने के संकल्प व विपक्षियों के भ्रामक प्रचार एवं झूठे वादों से भी अवगत कराने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के मतदातागण भी अब सच जान चुके हैं वे भय, भूख, गरीबी और निराशा को दूर करने व विकसित भारत बनाने के लिए 400पार के साथ फिर एक बार मोदी सरकार चाहते हैं। हम भरोसा दिलाते हैं कि हम उनके साथ है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर हमारे ईश्वरीय स्वरूप मतदाताओं से कमल निशान पर वोट देने का विनम्र आग्रह करेगी, ताकि उन्हें विश्वास हो सके कि किसी भी भय, भूख, गरीबी और निराशा के खिलाफ हम सदैव उनके साथ है। उनके सभी जनसमस्याओं का निदान हेतु भाजपा हमेशा तैयार रहेगी। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल, पाकुड़ विधानसभा विस्तारक श्री जयप्रकाश यादव, सादेकुल आलम, मोहन मंडल, अक्षय मंडल, पारस साहा, सकल टुडू, भद्रेश्वर साहा, हारो राजवंशी, भुतू कुनाई, सुरेश मंडल, मंत्री लालकृष्ण मंडल, साधन रविदास, शिबू हेंब्रम, मुस्तफा सेख, मंगल हांसदा, सुबोध मंडल, नारायण राय, करण मंडल, रफाएत मुर्मू आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20240503 wa00406257064974465816857

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!