पाकुड़। रक्षा बंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष सबरी पाल के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सांप शाह, नगर मंत्री प्राची चौधरी, पार्वती देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने एयर फ़ोर्स जवान देवेंद्र भाटिया, रेलवे सुरक्षा बल के सुनील कुमार और सैमुअल दीवान को राखी बांधकर सम्मानित किया। साथ ही नवपदस्थापित नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बबलु कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को भी राखी बांधी गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा ने सुरक्षा बलों के प्रति आभार जताते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम ने न केवल रक्षा बंधन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया, बल्कि समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना को भी प्रबल किया।





