Search

July 27, 2026 9:53 pm

आठ दिनों से घर में छिपे 5.5 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू, 12 मुर्गियों को बनाया था शिकार।

इकबाल हुसैन

महेशपुर (पाकुड़)। महेशपुर क्षेत्र निवासी माधव मरांडी के घर में पिछले आठ दिनों से छिपे करीब साढ़े पांच फीट लंबे स्पेक्टैकल कोबरा (नाग) को सोमवार शाम करीब 5:30 बजे स्नेक रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। विशालकाय सांप के घर में छिपे होने से परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। माधव मरांडी के अनुसार, पिछले आठ दिनों के दौरान कोबरा ने एक-एक कर 12 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। बताया कि अंडों पर बैठी एक मुर्गी को भी सांप ने डसकर मार डाला। इसके बाद परिवार के लोगों ने सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को सूचना दी।।सूचना मिलने पर सोमवार शाम टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी व मशक्कत के बाद करीब 5.5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। कोबरा के पकड़े जाने के बाद माधव मरांडी के परिवार समेत आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!