Search

April 30, 2026 11:46 pm

भाजपा महिला मोर्चा का परिवर्तन यात्रा: झारखंड में विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार की मांग

नगर में घर-घर जाकर महिला कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया, भ्रष्टाचार और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ उठाई आवाज।

सतनाम सिंह

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शाबरी पाल के नेतृत्व एवं महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह जी के उपस्थिती में सम्मानित महिला कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ नगर कूड़ापाड़ा में घर-घर जाकर परिवार के मां, बहन एवं बेटियों से सम्पर्क कर घर की माटी एवं अनाज अपने खोंचे एवं लाल कपड़े में इकट्ठा करने के साथ झारखंड में फैली घोर अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, अवैध बंग्लादेशी घुसपैठियों एवं असुरक्षा पर उनसबके मनोस्थिति को जाना। सबने एकसुर में यही कहा कि वे सभी तुष्टिकरण एवं वोट बैंक की गंदी राजनीति में अंधी इस सरकार में स्वयं को ठगा एवं असुरक्षित महसूस कर रही हैं एवं अबकी बार आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में परिवर्तन एवं एक मजबूत भाजपा की सरकार बनते देखना चाहती हैं। सभी महिला परिवार सदस्यों ने यह विश्वास जताया कि केवल भाजपा की सरकार बनने पर ही झारखंड विकसित एवं सुरक्षित हो सकता है। सभी महिलाओं ने कहा कि रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा के लिए के वे भाजपा के परिवर्तन यात्रा से जुड़ यह संकल्प लेंते हैं कि अबकी बार न वे इस झूठ-लूट की हेमंत सरकार के किसी बहकावे या लोभ-लुभावन वादों में आएंगे, न सहेंगे, बल्कि इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को बदल कर रहेंगे। शाबरी पाल ने उनसबों को भरोसा दिया कि भाजपा महिला मोर्चा सदैव उनसबके साथ मजबूती से खड़ी हैं।
मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि उनसबके मनोस्थिति एवं घर-घर से एकत्रित माटी व अनाज को हमारे परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश तक पहुंचायेंगे, ताकि इस बार उनसबके अनुकूल झारखंड में माटी-बेटी-रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं विकसित झारखंड बनाने का सामर्थ्य रखने वाली दृढ़ संकल्पित एवं एक मजबूत भाजपा की सरकार झारखंड में भी बन सके। उन्होंने कहा कि झारखंड का माहौल इस बार परिवर्तन चाहने के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। सम्पा साहा ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में महिलाओं का सम्मान एवं समुचित विकास आज हर क्षेत्र में स्पष्ट देखा जा सकता है। वे भरोसा दिलाती हैं कि भाजपा की सरकार मेंy झारखंड में भी सभी जरूरी एवं यहां के हर वर्ग के महिलाओं के अनुकूल परिवर्तन हर मां, बहन एवं बेटियां जरूर देखेंगी। मौके पर पार्वती पासवान, कार्यक्रम के नगर प्रभारी प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, रिंकू दास, संगीता साह आदि अनेकों सम्मानित महिला कार्यकर्तागण मौजूद रहीं।

image editor output image 2022256107 17268535912565136378050410101453

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!