Search

April 26, 2026 10:41 am

राज्य सभा सांसद धीरज साहू की अकूत काली कमाई का पर्दाफाश होने पर जम कर बरसे भाजपा विधायक अनंत ओझा।

70 साल से कांग्रेस की मानसिकता देश को लूट कर खाने की रही है।

भ्रष्टाचार और कांग्रेस दोनों का नाता बड़ा ही प्यारा है,कई दशकों से एक दूसरे के पूरक बने हुए है।

पाकुड़:राजमहल विधायक अनंत ओझा ने शनिवार पाकुड भाजपा कार्यकाल में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना और कहा की भ्रष्टाचार और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के जिगरी दोस्त है एक दूसरे के पूरक है,कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के यहां आयकर विभाग की छापेमारी ने सारे पोल खोल दिए है,300 करोड़ से जायदा की काली कमाई का पर्दाफाश आयकर विभाग ने किया है अभी जांच और बाकी है,300 करोड़ नगद रूपए की गिनती में आयकर विभाग के नोट गिनने वाली चार मशीन खराब हो गई लेकिन नोट का निकलना निरंतर जारी रहा,भाजपा विधायक अनंत ओझा ने बताया की 70 साल से जायदा हो गए लेकिन कांग्रेस का देश लूटो की राजनीति खत्म नहीं हुई,कांग्रेस ने पहले केंद्र में रहकर कई दशकों तक राज करते हुए देश को दोनो हाथों से लूटा देश का विकास कम अपना विकास जायदा किया, केंद्र के साथ कई राज्यों में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करने को लेकर कई कृतिमान स्थापित किए है,भाजपा इनके काले कारनामे को देश और जनता के सामने लाने का काम कर रही है,देश की जनता कांग्रेस की मानसिकता और दशा दोनो समझ चुकी है इसलिए पूरा भारत देश अब कांग्रेस को सिरे से नकार रही है,इसका परिणाम 3 राज्यों के विधान सभा चुनावों को देख कर पता चलता है,राज्य सभा सांसद धीरज साहू ने अपने घोषणा पत्र में 27 लाख का जिक्र किया है लेकिन काली कमाई का अकूत खजाना इनके आवास से 300 करोड़ से जायदा बरामद हो रहा है,इसमें कोई शक नहीं की राज्य सभा सांसद धीरज साहू की काली कमाई अकेली की हो इसमें झारखंड सरकार की मिलीभगत जरूर होगी,झारखंड सरकार भी इस काली कमाई में हिस्सेदार हो सकती है,भाजपा हेमंत सरकार से मांग कर रही है की धीरज साहू की काली कमाई की जांच करे और मामला दर्ज करते हुए राज्य सभा सांसद से बर्खास्त करे,नही तो भाजपा इस मामले को लेकर सदन से लेकर सड़क तक धरना प्रदर्शन करेगी,और जरूरत पड़ी तो न्यायालय की भी सरण लेगी।

IMG 20231210 WA0000

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!