पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गुरुवार को पाकुड़ दौरे के दौरान सोनाजोड़ी में बन रहे पार्टी के भव्य जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को बारीकी से परखा और स्पष्ट कहा कि पार्टी का कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संगठन की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं की मेहनत का केंद्र होता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की गति पर विशेष जोर दिया। मौके पर मौजूद इंजीनियरों और पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और तय समय सीमा के भीतर हर हाल में काम पूरा किया जाए। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा “कार्यालय आधारित राजनीति” में विश्वास करती है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय बनने के बाद संगठन को कई स्तरों पर मजबूती मिलेगी। यहां कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर की जानकारी का व्यवस्थित डेटा प्रबंधन होगा, चुनावी रणनीतियां तैयार की जाएंगी और आम जनता भी अपनी समस्याओं को सीधे संगठन के सामने रख सकेगी। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे,वहीं जिला महामंत्री ने संगठन महामंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट का स्वागत किया।निरीक्षण कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। नेताओं ने भरोसा जताया कि निर्माणाधीन यह कार्यालय आने वाले समय में पाकुड़ की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।







