डीएस, महेशपुर
पाकुड़।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की जीत सुनिश्चित हेतु जिला के महेशपुर में सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवरी सिंह के साथ मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री (झारखण्ड सरकार) डॉ0 लुईस मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, राजमहल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी श्री ताला मरांडी, प्रदेश मंत्री श्री दुर्गा मरांडी, पाकुड़ जिला प्रभारी अमित सिंह, भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन मौजुद रहें। संगठन महामंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के कार्यकुशता, नेक नियत एवं विकसित भारत बनाने की गारंटी पर देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया का विश्वास अटूट हुआ है। गरीब, किसान, युवा एवं महिला के लिए उनके विभिन्न विशिष्ट विकास कार्यो से हर वर्ग को इसका भरपुर लाभ मिला एवं मिल रहा है एवं विकसित भारत बनने की ओर देश तेज गति से बढ़ रहा है। मोदी जी ने मानव कल्याण हेतु कार्य करने की श्रेष्ठ विचारों को आत्मसात कर पुरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता से बिना थके एवं बिना रूके जन-जन तक पहूँचाना है। निश्चय फिर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हमारे जुझारू नेता ताला मरांडी के जीत सुनिश्चित कर यहाँ कमल खिलाने से हमें कोई रोक नही सकता है।राष्ट्र को समर्पित कार्यकर्त्ताओं ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने को लेकर मंत्री जी को भरोसा दिया।






