Search

May 11, 2026 4:55 am

भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब को किया नमन

रामकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी जिला पाकुड़ ने पूरे जिले भर में श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण भाव से भारत रत्न बाबासाहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी की जयन्ती मनाई। इस अवसर पर पाकुड़ विधानसभा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने पेट्रोल पम्प के समीप पाकुड़ मेन रोड पर बाबासाहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान, वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने एवं सामाजिक असमानता को दूर कर एकता का संदेश देने के लिए देशवासी उनको सदैव याद रखेंगे। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने भी श्रद्धेय बाबासाहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए पार्टी कार्यकर्त्ताओं को सेवा, समर्पण और सम भाव से एकजुट होकर देश के लिए कार्य करने का संदेश दिया। मौके पर जिला उपाध्याक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, हिसाबी राय, दिलीप सिंह, प्र0का0सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साहा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानन्द तिवारी, कि0मोर्चा प्र0का0स0 श्रीमती साबरी पाल, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साह, युवा मोर्चा प्र0का0स0 प्रसन्ना मिश्रा, अ0ज0मोर्चा जिला अध्यक्ष अजित रविदास, जिला मिडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, दीपक साहा, सोहन मंडल, जीतु सिंह आदि विभिन्न कार्यकर्त्ताओं ने बारी बारी से बाबासाहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर एकजुटता व ईमानदारी से देशहित के सभी कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!