Search

April 26, 2026 9:09 am

झारखंड की सभी 14 लोक सभा सीट पर भाजपा करेगी फतेह,जनता का है खुलकर समर्थन।

तीन राज्य के विधान सभा चुनाव से भाजपा गदगद 2024 की गारंटी, अनंत ओझा

जनता कांग्रेस की मानसिकता और दशा दोनो समझ चुकी है,इसलिए जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है,अनंत ओझा।

राजकुमार भगत

पाकुड। संथाल परगना के कद्दावर नेता राजमहल भाजपा विधायक अनंत ओझा ने भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश के तीन राज्यों में चुनाव के नतीजे पूरे देश के सामने है। सारी महागठबंधन धरी के धरी रह गई और भाजपा बाजी मार ले गई। यह लोकसभा चुनाव 2024 का रुझान है। यही रुझान भाजपा की जीत की गारंटी है। यह चुनाव नतीजे ने सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता खुल कर भाजपा की की बातों विचारों के साथ खड़ी है। विधायक अनंत ओझा ने कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य धीरज साहू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के चाल चरित्र अब किसी से छुपा हुआ नहीं है।आयकर विभाग की छापेमारी में धीरज साहू काली कमाई का अकूत भंडार बरामद होना देश की समझदार जनता के लिए काफी है। प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस की मानसिकता और दशा हमेशा देश को लूटने की रही है। 300 करोड़ से जायदा काली कमाई केवल एक व्यक्ति के पास। अगर इनके हाथों में शासन गया तो देश का क्या होगा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। आने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर विधायक ने कहा की देश की जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है। रही बात झारखंड की तो यहां की जनता झामुओं गठबंधन को मौका देकरदम पश्चाताप कर रही है। दिखावे की आपकी योजना आपके द्वारा आपकी सरकार हो रही है। काम कुछ नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि लोग जन्म प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र के लिए ठोकरे खा रहे हैं। बस चुनाव की बिगुल बजाने की देर है। झारखंड की सभी 14 लोक सभा की सीट भाजपा के पाले में होगी।

अबुवा आवास एक छलावा है झारखंड सरकार का

श्री ओझा ने कहा शासन के चार साल से जायदा बीत गए, जनता बिजली पानी, सड़क , शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा से कोसो दूर है। विकास के नाम पर धोखा हो रहा है। अबुवा आवास के लिए पूरे झारखंड से आवेदन लिए जा रहे है,झारखंड सरकार यह बताए की कितनों को आवास उपलब्ध कराएगी । चुनाव आने के पूर्व कहीं भोली भाली जनता को ठगने का काम तो नही कर रही है? सामने चुनाव के मद्देनजर झारखंड सरकार ताबातोड सड़कों ,पुल पुलिया का उद्घाटन के नाम पर छल कर रही है।

लिट्टीपाड़ा में एक ही परिवार के बन रहे हैं विधायक

श्री ओझा ने कहा कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड जहां जेएमएम का एक ही परिवार के सदस्य बार-बार चुनकर आते हैं।मंत्री भी रह चुके है, जनता ने आंख मुदकर कर भरोसा किया लेकिन सरकार और स्थानीय विधायक ने ,विकास के नाम पर धोखा किया है। ग्रामीणों अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ग्रामीण,जहां आजतक कई गांव में बिजली नही पहुंची,पीने को पानी नहीं मिला, स्कूल है तो सड़क नही, दूषित जल के कारण हमारे अंतिम पैदान पर खड़े व्यक्ति और असमय ही कल के गाल में समा रहे हैं। पर किसी को कुछ दिखाई नहीं पड़ता। लेकिन विधायक को न कुछ दिखाई देता है ।205 करोड़ की जलापूर्ति योजना भी आज तक धरातल पर नही उतर पाई। अब जनता जाग चुकी है सब का हिसाब किताब 2024 के लोकसभा चुनाव में होगा।

IMG 20231210 WA0001 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!