Search

October 16, 2026 6:47 am

कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में 11सूत्री मांगों पर चर्चा, प्रखंड कार्यकारिणी का हुआ गठन

एन एस डी एल से पैसा वापसी तक होगा चरणबद्ध आंदोलन -अतिकुर

यासिर अराफात

पाकुड़: एनएमओपीएस, झारोटेफ प्रांतीय कमिटी के निर्देश पर जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उमवि नावाडीह में कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में 11सूत्री सूत्री मांगों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें एनएसडीएल में जमा एनपीएस की राशि वापस लाने, अन्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने, राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्ग की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना समेत अन्य मांगों पर चर्चा की गई।
वहीं जिला कार्यसमिति की निगरानी में लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पंकज कुमार साहा को अध्यक्ष, बाबू राम मूर्मू को उपाध्यक्ष, विद्यासागर को सचिव तथा मगदालीना हेम्ब्रम एवं राजेन्द्र प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। एनएमओपीएस झारोटेफ के जिला अध्यक्ष अतिकुर रहमान ने नव गठित कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को उसका वाजिब हक दिलाने को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। एनएसडीएल में जमा एनपीएस की राशि वापसी समेत अन्य मांगों को पूरा होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं जिला सचिव विजय कुमार भंडारी ने सदस्यता अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। संरक्षक समशेर आलम ने कहा कि एनएमओपीएस के नाम कई उपलब्धियां रही है और यह हम कर्मचारियों की एकजुटता से संभव हो पाया।
वहीं प्रदेश मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा झारोटेफ संवाद,समन्वय और संघर्ष की नीति पर काम करने वाली झारखंड राज्य का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है। सरकार के साथ संवाद स्थापित कर बहुत से महत्वपूर्ण मामलों का हल निकाला गया।
मौके पर जिला संयुक्त सचिव शशि कपूर साहा, मुशर्रफ हुसैन, नविन कुमार सिंह, सतिश राय, गणेश हांसदा, श्रीनिवास गोप,बुधुराम चौड़े, प्रेम सिंह, हृदयकांत यादव, बंदना मूर्मू, अनिल मरांडी, राजेश पंडित, अजय दत्ता, रंजीत सिंह, सुभाष मरांडी,प्रभाष मंडल, दिलीप कुमार तूरी, हेमचंद पंडित, वासुदेव मंडल,दुर्गा सेन, यशवंत कुमार, गोपाल प्रसाद यादव, मो इस्माइल, सुभाष मरांडी, प्रणव कुमार सेन, यमुना प्रसाद साहा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!