बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर परिसर में राम मंदिर आमंत्रण अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अयोध्या से आए हुए अक्षत और निमंत्रण पत्र महेशपुर पंचायत के सभी घरों में पहुंचे. इसको लेकर बैठक में चर्चा की गई. आने वाले 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हर घर अक्षत व आमंत्रण पत्र सभी पंचायतों के सभी घरों तक पहुंचाना है.
इस मौके पर सभी संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित होकर कार्य को सफल बनाने को लेकर चर्चा की. मौके पर जिला प्रचारक मुकेश, जिला सह करवा यशोधन, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, अनुग्रहित साह, दिलीप लोहारा, शिवशंकर भगत, गोपाल भगत, शुभम भगत, राजन मरांडी, संदीप भगत, नर्सिंग सोरेन, गुंजन तिवारी, अभिजीत कुमार, मुकेश, अक्षय पांडेय, सुरेंद्र भगत सहित अन्य उपस्थित थे।





