Search

May 1, 2026 7:59 am

जंगल से नाबालिग लड़की का शव बरामद।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, छानबीन जारी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के डूमरभीटा जंगल से सोमवार देर शाम लिट्टीपाड़ा पुलिस ने 13वर्षीय नाबालिक लड़की का शव बरामद किया है। शव की पहचान डूमरभीटा करमपाड़ा गांव निवासी जबरा पहाड़ियां की पुत्री गंगा पहाड़ीन के रूप में हुई हैं। मृतिका के पिता जबरा पहाड़ियां ने बताया कि मेरी बेटी बीते एक सप्ताह पहले खेत में काम करने गई थी जब शाम तक वापस घर नहीं आई तो हमलोग ने रिश्तेदारों सहित अन्य जगह काफी खोजबीन की,परंतु कहीं कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने आशंका जताया है कि किसी अज्ञात लोगों ने मेरी बेटी की हत्या कर जंगल में फेक दिया हैं। वही प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दास ने बताया कि लिट्टीपाड़ा के जंगल से नाबालिक लड़की का शव बरामद हुआ है।शव पूरी तरह से सड़ चुका है। मृतिका के पिता के लिखित शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला 39/24दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

img 20240917 wa0026609551163190814239

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!