Search

June 17, 2026 11:16 pm

करोड़ों रुपए खर्च कर 21 सोलर युक्त जल टंकी बनी सोभा की वस्तु।

पानी की समस्या जस की तस,ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को सौंपा आवेदन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया ( पाकुड़) पेयजल एवं स्वछता विभाग से पाकुड़िया सदर पंचायत के कलाल पाड़ा , बंगाली पाड़ा , हरिजन टोला , मस्जिद टोला , मानसा मंदिर टोला , बैंक मोड़ हटिया पाड़ा स्थित कुल 21 सोलर युक्त जल टंकियों का निर्माण करोड़ों रुपये खर्च कर किया गया है जिसमें सभी सोलर युक्त जल टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है के बावजूद उक्त निर्मित जल टंकियों से हर घर जल की आपूर्ति बहुत ही धीमि गति से होती देखी जा रही है । बढ़ती गर्मी और जल संकट को देखते हुए इसी निमित्त ग्रामीणों ने बीडीओ साईमन मरांडी को उपायुक्त के नाम आवेदन पत्र दिया है । ग्रामीणों का कहना है कि ठीकेदार के द्वारा सभी टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया है लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद भी गवाल पाड़ा , हरिजन टोला एवं मानसा मंदिर स्थित टंकियों से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है । गवाल पाड़ा के ग्रामीन इन्तु दास , आशा दास , बेली दास , किरण माला दास , समल साहू , कोइता महतो , शिशु महतो ने बताया कि इधर पानी की सप्लाई नहीं होती है विगत एक माह से बंद है । यहां अनेक परिवारों को जल आपूर्ति नहीं हो पाती है । हरिजन टोला के ग्रामीण बानी देवी , बॉबी मिर्धा , मीरा देवी , समसुद्दीन मियां आदि ने बताया कि नवनिर्मित टंकी का निर्माण छः माह से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान विभाग द्वारा नहीं किया गया है । कई घरों में तो पाइप गया ही नहीं है । विभाग को इसकी स्थलीय निरीक्षण करते हुए जल आपूर्ति को ठीक किया जाना चाहिए ।पाकुड़िया पंचायत की मुखिया अनिता सोरेन ने बताया कि सरकार द्वारा चलाया गया यह योजना बहुत ही अच्छा है लेकिन संवेदक एवं विभाग की लापरवाही के कारण योजना का लाभ गरीबों तक सही ढंग से नहीं पहुंच पा रही है । ऐसे योजनाओं की जांच उपायुक्त महोदय से कराने की मांग करूंगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!