Search

April 26, 2026 8:23 pm

असमाजिक तत्वों के द्वारा रास मेला में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई,मामला दर्ज।

पुलिस की तत्परता ने एक बड़े विवाद को शांत करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के फुलझिंझरी गांव में आयोजित रास मेला में बीते बुधवार की देर रात्रि को असमाजिक तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई,लेकिन पुलिस की तत्परता से एक बड़ा विवाद को नियंत्रण में कर लिया गया। फिलहाल गांव में माहौल अभी शांतिपूर्ण है।मामले को लेकर मारपीट की घटना से पीड़ित अमित कुमार के शिकायत पर पाकुड़िया थाना कांड संख्या 43/2023 भादवी की धारा 147,148,149,341,342,323,324,307,379, 295ए,354 सहित कई अन्य धाराओं के तहत आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी फुलझिंझरी गांव में बुधवार की शाम को प्रसिद्ध रास मेला शुरू हुआ था। पीड़ित ने आवेदन में उल्लेख किया है कि उसी रात मेले में करीब 11 बजे भीड़ भाड़ के बीच एक युवक ने एक आदिवासी महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था,जिसका विरोध गांव के एक अन्य युवक ने किया। छेड़खानी का विरोध करने पर छेड़खानी कर रहे युवक सहित अन्य दर्जनों असमाजिक तत्वों ने मिलकर अन्य युवक पर टूट पड़े और उसकी पिटाई करने लगे और वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। ये खबर सुनकर गांव के लोग मेला परिसर में पहुंचे और छेड़खानी में लिप्त युवक को चिन्हित कर पकड़ा और मुखिया के घर फैसला के लिए पहुंचाया व सुपुर्द कर दिया। इसी बीच एक विशेष सम्प्रदाय के लगभग दर्जनों लोग हाथ में लाठी ,डंडा लेकर पहुंचे और मेला में उपद्रव मचाना शुरू किया,इस दौरान उपद्रवियों ने हरिशंकर भगत के मिठाई दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान के गल्ले से पांच हजार रुपए चोरी कर लिया।उस दौरान मेला देखने गए फुलझिंझरी गांव के अमित कुमार के साथ मारपीट कर उन्हे जख्मी कर दिया और उसके पॉकेट से 2500 रुपए एवं गला से सोना का चेन हाथ डालकर छिनतई भी की । सूचना मिलने के साथ कुछ ही देर में थाना प्रभारी अभिषेक राय,अवर निरीक्षक पुनीत गौतम दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और माहौल को शांत कराया।थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि मेला में असमाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव मचाया जा रहा था जिसे काबू कर लिया गया है फिलहाल गांव में माहौल शांतिपूर्ण है । मामले में 8 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्यवाई किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!