Search

May 11, 2026 8:16 pm

सरकारी जमीन की घेराबंदी करने को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी,दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा में सरकारी जमीन की घेराबंदी करने से मना करने पर एक युवक के साथ लोहे हंसुआ से मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना रविवार शाम की है. मामले को लेकर घायल युवक ने दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. दर्ज शिकायत में वादी अमीत भगत ने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरे घर के पिछे सरकारी प्लाॅट है, जो मेरे घर से सटा हुआ है. उक्त जगह को पडोस के ही गौतम साह जमीन घेर रहा था. जिसको मना करने को कहा कि खाली प्लाॅट है. सार्वजनिक उपयोग के लिए रहने दे. इसी बात को लेकर गौतम साहा और उसकी पत्नी ने गंदी गंदी गाली गलौज देने लगी. और जान मारने की नियत से हंसुआ से हमला कर दिया. जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. और मेरा भाई को धमकी देने लगा कि जमीन से भाग जाओ नहीं तो रेप केस में फंसा देगें मेरा कोई कुछ बिगाड नही सकेगा, मेरे पास बहुत पैसा है. वादी के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर थाने में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!