Search

May 12, 2026 3:38 pm

विद्युत पोल में आये करंट से मवेशी की मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़) : रविवार सुबह घाघरजानि मुख्य सड़क निकट स्थित विद्युत पोल में आये करेंट से गांव के ही अरसू हांसदा की मवेशी की मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पाकुड़ – हिरणपुर सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के साथ घटनास्थल पहुंचे अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता कर करीब एक घण्टे बाद जाम को हटाया गया। गाय विद्युत पोल निकट चर रही थी कि करीब साढ़े आठ बजे अचानक विद्युत पोल से सट गई। जिसमें विद्युत प्रवाह होने से तुरन्त मर गई। इसकी सूचना मिलने साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उचित मुआवजे की मांग करने लगा व सड़क को जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलने साथ सीओ व थाना के एएसआई हरेराम यादव पुलिसबल के साथ पहुंचे व घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद ग्रामीणों से काफी देर तक वार्ता की व मुआवजे को लेकर पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द ही मुआवजा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद जाम को हटाया गया। बहरहाल विद्युत विभाग के कर्मियों की लापरवाही से कई जगहों में दुर्घटनाये घट रही है। इसको लेकर यथोचित सावधानी बरतनी आवश्यक है।

img 20250810 wa00147462633766357851061
img 20250810 wa00163174117112623381524

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!