प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की बहुमत की सरकार बनने पर जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। तिलका मांझी चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेणेश्वर सोरेन और बिचामहल मंडल के धनेश्वर कुमार साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संबंधित राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के नारों से माहौल गूंजता रहा और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर साहेब हांसदा ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में साहेब हांसदा, अनीता मुर्मू, राम मंडल, रामेश्वर टुडू, राजू मरांडी, सुदिन हेंब्रम, लखींद्र मंडल, सुरेंद्र हेंब्रम, सोहन बास्की, रामा पहाड़ियां, किशोर साह, गौरांग मंडल और गणेश मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।






