Search

July 15, 2026 7:19 am

हिरणपुर प्रमुख रानी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, एकमत से गई कुर्सी।


पाकुड़: शुक्रवार को पीठासीन पदाधिकारी, पंचायत समिति सह अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ की अध्यक्षता में पंचायत समिति, हिरणपुर की प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मतदान हेतु बैठक का आयोजन अनुमंडल सभागार, पाकुड़ में किया गया। बैठक में कुल 18 पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। निर्धारित कार्यवाही के तहत उपस्थित सदस्यों द्वारा क्रमवार अपने विचार व्यक्त किए गए तथा लगाए गए आरोपों के संबंध में प्रमुख रानी सोरेन द्वारा भी अपना पक्ष रखा गया।
चर्चा उपरांत नियमानुसार मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान कुल 17 मतपत्र जारी किए गए। मतदान के पश्चात मतों की गणना की गई, जिसमें सभी 17 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए। इस प्रकार पंचायत समिति, हिरणपुर की प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के उपरांत रानी सोरेन तत्काल प्रभाव से प्रमुख पद पर नहीं रहीं। बैठक की संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!