Search

December 13, 2025 4:23 pm

जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष जूली ने फहराया तिरंगा

स्वर्गीय शिबू सोरेन के योगदान को किया याद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पाकुड़: आजादी के 79वें पर्व पर मंगलवार को पाकुड़ जिला परिषद कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमनी हेंब्रम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी और समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।अध्यक्ष जूली खृष्टमनी हेंब्रम ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हमें आजादी का अमूल्य उपहार मिला। उन्होंने कहा कि आजादी की रक्षा करना और देश के विकास में योगदान देना हम सबका कर्तव्य है।इस मौके पर अध्यक्ष ने स्वर्गीय शिबू सोरेन को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने समाज और झारखंड की पहचान के लिए जो संघर्ष किया, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी, कर्मी और आमजन मौजूद रहे। जिला परिषद परिसर देशभक्ति के गीतों, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

img 20250815 wa01138500432561824427274

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर