Search

September 22, 2026 10:36 am

तीन दशक बाद लिट्टीपाड़ा को मिला स्थायी सीओ, पवन कुमार ने संभाली अंचल की कमान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): करीब 30 वर्षों से रिक्त पड़े अंचलाधिकारी (सीओ) पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई है। पवन कुमार ने लिट्टीपाड़ा के नए अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र में राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।
पदभार ग्रहण के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर नए सीओ का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों ने भी उनका अभिनंदन किया। लंबे समय से सीओ का पद खाली रहने के कारण दाखिल-खारिज, प्रमाण पत्र, भूमि विवाद समेत कई राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब नए अंचलाधिकारी की नियुक्ति से लोगों को लंबित मामलों के समाधान और अंचल कार्यालय से जुड़े कार्यों में राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी पवन कुमार के पदभार संभालने का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!