राजकुमार भगत
पाकुड़। करोड़ की राजस्व रेलवे को देने वाला पाकुड़ रेल के मामले में शुरू से ही ऊपेक्षा का शिकार रहा है और और जैसे-जैसे रेल की आमदनी पाकुड़ से बढ़ रही है धीरे-धीरे कई यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया। यात्रियों यह समझ नहीं आ रहा है जब कोई रेल सुविधा है नहीं तो इतना लंबा चौड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म और लिफ्ट की क्या जरूरत है। खेर लिफ्ट से तो बच्चे रोज उतरने चढ़ने का खेल खेल रहे हैं ,मजा ले रहे हैं। अगर पाकुड़ से पटना लाइन पूर्व दिशा की ओर जाने की बात करें तो रात्रि में 12:45 में हावड़ा गया। जो क्विल से कट जाती है। रात्रि 1 : 36 में हावड़ा जमालपुर जो जमालपुर तक जाती है। 4 : 43 ए एम में भागलपुर जाने के लिए वनांचल एक्सप्रेस, सुबह 7:00 बजे साहिबगंज पे , उसके 3 घंटा बाद 10 बजे हावड़ा गया पैसेंजर, इसके बाद यात्रियों के लिए कोई लोकल ट्रेन नहीं है सुबह 10:00 बजे के बाद शाम को 6:00 बजे जयनगर पैसेंजर है जो रात के 7:00 से 8:00 के बीच आती है । उसके बाद रात्रि में 9:44 में साहिबगंज विशेष। उधर से आने की बात करें तो सुबह 6:30 बजे रामपुरहाट पैसेंजर, उसके बाद कोई ट्रेन नहीं ,सीधे दोपहर हावड़ा जयनगर पैसेंजर 1:00 बजे दोपहर में, उसके बाद सीधे रात में 8: 30 बजे रामपुरहाट पैसेंजर , साहिबगंज पैसेंजर लगभग 9:48 रात, हावड़ा गया रात 10:33 पर, वनांचल रात10:58 में , जमालपुर हावड़ा ,रात 1:30 में। बीच में कहीं कोई ट्रेन नहीं। दिन में बस एक से दो ट्रेन। यात्रियों की जरूरत सुबह 9:00 बजे से बजे , रात्रि के 9:00 बजे तक अधिक होती है। दिन में पैसेंजर ट्रेन की क्या सुविधा है तालिका से समझी जा सकती है। फल स्वरुप किया गरीब क्या अमीर सभी को भारी शूल्क देकर टोटो पकड़ कर लोकल सफर करना पड़ता है। ऊपर से पाकुड़ से मालदा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बंद कर दिया गया। अंग्रेजों को जमाने से चली आ रही अपर इंडिया एक्सप्रेस भी बंद कर दिया गया। जिससे यात्रियों काफी परेशान है। ऐसा लग रहा है जैसे पाकुड़ लालटेन युग में जा रहा है। पाकुड़ की जनता रेल की उचित सुविधा नहीं दिए जाने से बहुत नाराज है । जिसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। इस मामले में जनता की आवाज बनकर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संजीव खत्री रेल मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर मांग करते हुए लिखा है कि आपके कुशल प्रबंधन में सफल भारतीय रेल चल रही है। पाकुड़ जिले के लिए पटना एवं दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन जो वर्षों पुरानि मांग रही है उसे पूरा करें । ताकि जनता को अपेक्षित लाभ मिल सके। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव खत्री ने समाचार पत्र संथाल एक्सप्रेस, आदि का हवाला देते हुए पुनः एक बार .प्रधानमंत्री, रेल मंत्री , जी एम हावड़ा, फेडरेशन ऑफ़ झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रांची। . फेडरेशन ऑफ़ इंडिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,न्यू दिल्ली, भारत को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। एवं यात्री हित में जल्द से जल्द क्षेत्र में बंद हुई गाड़ी को प्रारंभ करने एवं पाकुर से पटना एवं दिल्ली तक सीधी ट्रेन देने के साथ-साथ दिन में रामपुरहाट से साहिबगंज एवं मालदा जाने के लिए पैसेंजर गाड़ी की मांग की है।










