Search

May 11, 2026 9:06 am

भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालय के समय सारणी में परिवर्तन

प्रातः 7:00 बजे से 1:00 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

राजकुमार भगत

पाकुड़। सरकार के सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड रांची के पत्रांक 2378 दिनांक 23 । 5 । 2023 के अनुपालन में वर्तमान परिदृश्य एवं भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में संचालित सभी सरकारी विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मॉडल विद्यालय , नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सहित सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 6 अप्रैल 2024 से प्रातः 7:00 बजे से अपहरण 1:00 बजे तक संचालित करने का आदेश उपयुक्त पाकुड़ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है। बताया गया है की तत्काल यह प्रभाव से लागू हो। भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल सभी कोटि के विद्यालय प्रातः 7:00 बजे से 1:00 बजे तक संचालित होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!