Search

August 7, 2026 12:21 pm

हिरणपुर में धूमधाम से की गई छप्परकाली की पूजा।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सुंदरपुर में स्थित मंदिर में मंगलवार को धूमधाम से देवी छप्परकाली की पूजा अर्चना की गई। वही काफी संख्या में पाठा बली भी दी गई। इस मंदिर का निर्माण करीब 100 वर्ष पूर्व की गई थी। शुरुवाती दौर में स्थानीय श्यामलाल यादव , लोगेन यादव , रामदयाल भगत आदि के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया था। इसमे वर्षो से परम्परागत रूप से वैदिक रूप से पूजा अर्चना होते आ रहा है। जो हर वर्ष वैशाख माह के प्रथम सप्ताह में होते आ रहा है। पूजा को लेकर मन्दिर को सुसज्जित रूप से सजाया गया था , जहां सुबह से ही श्रधालुओ का तांता लगा रहा। इस दौरान पुजहर अर्जुन यादव के द्वारा परम्परागत रूप से पूजा अर्चना की गई। वही इस दौरान मनोती पूर्ण हुए श्रधालुओ द्वारा पाठा बली दी गई। पूजा की देखरेख कर रहे गिरिजा महतो ने बताया कि यह पूजा वर्षो से निरन्तर की जा रही है। इस अवसर पर दुखु यादव , बादल यादव , सुजीत यादव , माधव शील , गिरिजालाल यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!