Search

April 27, 2026 4:43 am

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा हर्षोउल्लास के साथ हुआ संपन्न।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा – प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चलने वाला महापर्व नहाय खाय से शुरू होकर सोमवार की सुबह को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। वहीं रविवार की संध्या में भगवान भास्कर को पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया। वहीं बाँसलोई नदी स्थित दुर्गा मंदिर छठ घाट, पीएचडी छठ घाट, डुमरचीर गांव स्थित छठ घाट पर लोगों की भीड़ दिखी। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि व शांति की कामना की। चार दिनों का महापर्व नहाय खाय से शुरू होकर सोमवार की सुबह को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। वहीं छठ घाटों में पटाखे छोड़े गए।

IMG 20231120 WA0006 1
IMG 20231120 WA0004 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!